वृंदावन में एक फर्जी डीएसपी को पुलिस ने रंगेहाथ दबोच लिया। वह शराब की ठेकों पर वसूली करने के लिए पहुंचा था। आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस उसके बारे में जांच कर रही है।
वृंदावन थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल ने बताया कि सिद्धार्थ चक्रवती निवासी चंदन नगर, हुगली, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह पांच जुलाई को वृंदावन में आया। यहां कई दिनों तक पूरे वृंदावन में घूमा और फिर 16 जुलाई को उसने पुलिस के सीओ रैंक के अधिकारी की वर्दी खरीद ली। इसके बाद वो रौब झाड़ने लगा।