बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने भागवताचार्य के बयान को लेकर बैठक की। बैठक में तय हुआ कि महिला अधिवक्ता प्रियदर्शनी मिश्रा कोर्ट में भागवताचार्य के खिलाफ मुकदमा दायर करेंगी। इसकी पैरवी बार अध्यक्ष और सचिव करेंगे। शुक्रवार को बार एसोसिएशन भागवताचार्य के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
बैठक से पूर्व अधिवक्ताओं को एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी श्लोक कुमार से मिला और उन्हें प्रार्थना पत्र देकर भागवताचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। बैठक में पूजा शर्मा, सौम्या शुक्ला, भावना सैंगर, गुंजन यादव, अनीता राघव, सोनी वर्मा, गौरी अग्रवाल, इंदु चौरसिया, आरती भारद्वाज आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
इधर, गौरी गोपाल आश्रम के मीडिया प्रभारी राहुल ने बताया कि महाराजजी ने पहले ही इस मामले में वीडियो जारी किया था कि उन्होंने ऐसा सभी के लिए नहीं कहा था। कुछ लड़कियों के लिए ही कहा था। वह किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाते, वह खुद मातृ सेवक हैं।
ये भी पढ़ें-
Mathura: विद्युत तार चोरी करने वाले गैंग से मुठभेड़...पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
http://