फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: फोन करके खुद को बताते आपके पहचान वाला... फिर भरोसे में लेकर खाता कर देते खाली, पांच धरे गए

Sun, 26 Nov 2023 11:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में फोन करके खुद को आपके पहचान वाला बताते। भरोसे में लेकर आपका खाते से रकम उड़ा देते। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
man demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले पांच ठगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपी फोन पर खुद को पहचान वाला बताकर लोगों को झांसे में लेते थे।

विज्ञापन


गोवर्धन थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि उप निरीक्षक विनोद कुमार देवसेरस में गश्त कर रहे थे। सूचना पर देवसेरस से मडोरा जाने वाले रास्ते पर जुनैद, सद्दाम, आसिफ, इंसाफ, रहीश उर्फ बाई निवासीगण भगोसा रोड, देवसेरस को गिरफ्तार किया है। ये सभी फेसबुक व सोशल साइट्स से जानकारी जुटाकर फोन करते थे। 

यह भी पढ़ेंः- UP: फसल बीमा फर्जीवाड़े की होगी रिकवरी... तीन सौ से अधिक किसानों की सूची तैयार; कहीं जद में आप भी तो नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन


पहचान वाला बनकर कोई समस्या बताते या खाते में रकम डालने की बात कहकर लोगों को अपने झांसे में लेते थे। इसके बाद पहचान वाला बनकर व्हाट्सएप पर कॉल करते थे। मजबूरी बताकर क्यूआर कोड और यूपीआई आईडी के माध्यम से अपने फर्जी खातों में रकम डलवा लेते थे या डाल लेते थे। ठगों के पास से 81 हजार छह सौ रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, पहचान पत्र, 41 सिमकार्ड, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें