फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुलिस ने गिरफ्तार किए दो शातिर वाहन चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। प्रभारी निरीक्षक जैंत उमेश चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी की गईं दो मोटरसाइकिलें और नोएडा, इटावा व मथुरा से चुराए गए तीन ट्रैक्टर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भरना खुर्द, थाना बरसाना निवासी गनेश पुत्र किशन और ढेर का नगला, थाना बरसाना निवासी आदिल पुत्र जुम्मा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को रामताल चौराहा से गरुड़ गोविंद मंदिर की ओर जाते समय गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अपने अन्य साथियों भीम पुत्र लाखन निवासी आझई, थाना जैंत और दीपक उर्फ दीपा पुत्र गंगा सिंह निवासी उलाऊ, थाना टुंडला, फिरोजाबाद के साथ मिलकर ट्रैक्टर भी चोरी करते थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए तीन ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं।
ये तीनों ट्रैक्टर नोएडा, इटावा और मथुरा जिलों से चोरी किए गए थे, जिनके संबंध में संबंधित थानों में प्राथमिकी भी दर्ज है। पुलिस अब इस गिरोह के दो अन्य सदस्यों भीम और दीपक उर्फ दीपा की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें