फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने नगर निगम के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बाल्मीकि बस्ती में गंदगी से भरे नाले से परेशान विरोध जताते स्थानीय लोग।
विज्ञापन
वृंदावन। राधानिवास वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने पेयजल संकट एवं गंदगी से अटे नाले को लेकर नगर निगम के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि दोनों समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो वे निगम कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


रविवार को राधा निवास वाल्मीकि बस्ती के लोगों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने बताया कि नाले की लंबे समय से सफाई न होने के कारण तेज दुर्गंध घरों तक आ रही है। लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। कई बार निगम में शिकायत की गई, लेकिन अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। विजय पाल सिंह ने बताया कि पिछले सात दिन से अधिक समय से पेयजल संकट बना हुआ है। नगर निगम द्वारा दूषित पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। पानी में सीवर की दुर्गंध आ रही है। मीना, सरोज ने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान नहीं चलाया और साफ पानी की आपूर्ति नहीं की तो नगर निगम में आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में शीला,सरोज देवी, शिवकुमार, बल्लू, योगेंद्र, राजू, सोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें