फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ईंधन लेने जा रही किशोरी को दो युवकों ने पकड़ा, कमरे में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म; शोर मचाने पर भागे

Mon, 07 Jul 2025 10:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मथुरा जिले में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। मामले में आगे की जांच जारी है। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मगोर्रा थाना क्षेत्र में 10 दिन पहले एक 17 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पुलिस ने सोमवार को नैनू पुल के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचना वकील और राजेश उर्फ लुक्का के रूप में हुई है। दोनों नैनूकला के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 27 जून की शाम करीब 4:30 बजे किशोरी अपने घर से प्लॉट पर ईंधन लेने जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे अकेला पाकर जबरदस्ती एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह आठ बजे नैनू पुल के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें