मथुरा। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के गांव आन्यौर में एमवीडीए ने जलभराव से निजात दिलाने के लिए नाला निर्माण की योजना बनाई है। इस कार्य में चार करोड़ रुपये की लागत आएगी। विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। मंजूरी के बाद कार्य शुरू होगा।
अधिकारियों के मुताबिक गांव आन्यौर में नाला न होने के कारण परिक्रमा मार्ग के साथ-साथ अन्य स्थानों पर जोरदार बारिश में जलभराव हो जाता है। इससे राहगीरों व स्थानीय लोगों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ता है। एमवीडीए उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि नाला निर्माण में चार करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रस्ताव पर शासन से मंजूरी के बाद कार्य शुरू होगा। नाले को निकटवर्ती तालाब से जोड़ा जाएगा।