फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दिनदहाड़े सराफ को लूटने वाले तीन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से तीनों घायल; धरे गए

Wed, 21 Aug 2024 03:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में दिनदहाड़े सराफ को लूटने वाले तीन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से तीनों घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार लिया। 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार लुटेरे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिनदहाड़े सराफ से लूट करने वाले बदमाशों की मंगलवार रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तीन बदमाशों के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। तीनों को अस्पताल लेकर गई। बदमाशों ने फरह थाना क्षेत्र के सेरसा-भूडरसू मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रविवार दोपहर हाईवे क्षेत्र की डीएस भड़ाना नगर, पूनम विहार कॉलोनी के रहने वाले सराफ सुरेश चंद सोनी के साथ हुई लूट के माल सहित लुटेरे माल बिक्री को जा रहे हैं। फरह इंस्पेक्टर कमलेश सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अभय शर्मा, सर्विलांस प्रभारी विकास शर्मा अपनी-अपनी टीमों को लेकर परखम-ओल मार्ग से नगला जट्टा जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी को खड़े हो गए। 

इस दौरान एक बाइक सवार तीन लोग आए। पुलिस ने रोका तो उन्होंने फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें तीनों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने इनको मौके से हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा। पूछताछ में इनकी पहचान बलजीत निवासी समसपुर, रिफाइनरी, ललित निवासी बाटी, जैत और इसी गांव का चेतन के तौर पर हुई। बलजीत लूट की वारदात का मास्टरमाइंड निकली। इस पर रिफाइनरी थाने में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 
 

बलजीत ने बताया कि उसके घर के आगे से हर रोज सराफ आता-जाता था। उसने लूट की योजना बनाई। बाटी, जैंत का हिस्ट्रीशीटर राजू उसका दोस्त है। राजू के छोटे भाई झम्मन को योजना में शामिल किया। झम्मन ने अपने गांव के दो लड़के ललित और चेतन को तैयार किया। इसी प्लान के अनुसार रविवार को उसने सराफ की इनको मुखबिरी की। सेरसा-भूडरसू मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास तीनों जाकर खड़े हो गए। 
विज्ञापन

झम्मन और ललित ने डंडा मारकर सराफ को उसकी बुलट बाइक से गिरा लिया। इसके बाद लूट चेतन मोड़ पर खड़ा होकर राहगीरों पर निगाह रख रहा था। लूट के बाद तीनों एक बाइक पर सवार होकर कोसीखुर्द होते हुए अपने गांव भाग गए। बलजीत के पास माल को छिपाया गया था। इनके पास से एक बाइक, लूट के गहने, तीन तमंचे बरामद हुए हैं। तीनों घायल जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें