मथुरा। वृंदावन के मंदिरों में श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने छह को गिरफ्तार किया है। खास यह है कि गिरोह में तीन युवती और तीन युवक हैं। इनके कब्जे से 10 मोबाइल और हथियार बरामद किए गए हैं।
सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने छह चोर पकड़े हैं। पकड़े गए पवन कुमार निवासी भरतनगर, फिरोजाबाद, प्रेम सिंह निवासी रामकृष्ण नगर फिरोजाबाद, नकुल निवासी भगवान नगर, फिरोजाबाद, संजना, अंजली निवासी मोहल्ला आंबेडकर नगर, फिरोजाबाद, गुंजन निवासी मोहल्ला रहना, फिरोजाबाद है। इस गैंग में तीन युवतियां और तीन युवक हैं। इनके पास से चोरी के 10 मोबाइल और हथियार बरामद हुए हैं। यह गैंग मंदिर और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर श्रद्धालु बनकर घूस जाते हैं। धक्का-मुक्की का फायदा उठाकर मोबाइल, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते हैं।