फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गला घोंटकर हत्या, हाथ-पैर रस्सी से बांध यमुना में फेंका

विज्ञापन
-अखिल का फाइल फोटो - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। 26 दिसंबर को घर से लापता हुए युवक का शव बृहस्पतिवार को रिफाइनरी क्षेत्र के गांव कोयला अलीपुर के पास यमुना में उतराया मिला है। युवक की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या की गई है। वहीं उसके पैर और हाथ रस्सी से बांधकर यमुना में फेंका गया है। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने शव को यमुना से निकाला। प्रथम दृष्टया पुलिस हत्या मानकर चल रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

रिफाइनरी पुलिस को सूचना मिली कि यमुना में युवक का शव है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को यमुना से निकाला। मृतक की शिनाख्त न होने पर रिफाइनरी पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतक का फोटो वायरल कर दिया। मृतक के शव की फोटो दोस्त ने देखी तो परिजनों को बताया। पिता दलवीर सिंह ने बेटे अखिल (35) निवासी गणेशपुरम कालोनी, औरंगाबाद के रूप में की। 26 दिसंबर को उनका बेटा रात का आठ बजे निकला, फिर नहीं लौटा। तत्काल थाना सदर बाजार में गुमशुदगी दर्ज कराई। काफी तलाश किया, पर नहीं मिला। वहीं, परिजन भी हत्या से इनकार नहीं कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक उत्तमचंद पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया देखकर तो हत्या प्रतीत हो रही है, पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा। मृतक युवक की कार गोकुल बैराज से मिली है।
इकलौता था अखिल, 10 साल से रह रहा यहां में
टाउनशिप (मथुरा)। दलवीर सिंह मूलत: अलीगढ़ के गोंडा के रहने वाले हैं। दलवीर सिंह का इकलौता बेटा अखिल पिछले 10 साल से मथुरा की गणेशपुरम कॉलोनी, औरंगाबाद में परिवार के साथ रह रहा था। डेयरी का काम करने वाला अखिल शराब का आदी बताया जा रहा था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें