फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: मुठभेड़ में गोली लगने से बावरिया गिरोह का बदमाश घायल, साथी सहित गिरफ्तार

Sat, 08 Apr 2023 05:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में बावरिया गिरोह के शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करके पुलिस उनकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद करने गई। इस दौरान उन्होंने सामान के साथ छिपाए तमंचा से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उसके साथी सहित गिरफ्तार कर लिया। 
 
 
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश, मौके पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार की सुबह पुलिस और बाबरिया गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उसके साथी सहित गिरफ्तार किया है। पकड़ा गए बदमाश क्षेत्र में रेकी करके चोरी, लूट, छिनैती की वारदात को अंजाम देते थे।

विज्ञापन


मुठभेड़ गोवर्धन थाना क्षेत्र में नीमगांव फाटक के पास हुई। थाना प्रभारी  ओम हरी बाजपेई ने बताया कि छह अप्रैल को  चाकसू, जयपुर निवासी गुड्डू जांगिड़ ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वह मानसी गंगा मंदिर पर दर्शन करने गए थे। इसी दौरान उनकी सोने की चेन (वजन-करीब ढाई तोला) चोरी हो गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जांच की गई तो आरोपी के बारे में पता चला।

पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की

चोरों की तलाश करते हुए दो आरोपियों गिरफ्तार किया गया। उन्होंने नीमगांव फाटक के पास (बायपास के नजदीक) चोरी का सामान छिपाने की बात कही। उनकी निशानदेही पर पुलिस टीम माल बरामद करने मौके पर गई। चोरों ने माल के साथ तमंचा भी छिपा रखा था। सामान निकालने क साथ ही तमंचा निकाला और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। 

दाहिने पैर में गोली लगने से घायल 

इस पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। इस पर एक आरोपी मुकेश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इस दौरान पुलिस ने मुकेश बावरिया और सुरेश बावरिया को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों ग्राम-पिंगौर, थाना सदर, जिला पलवल (हरियाणा) के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से सोने की चेन बिक्री के 30 हजार रुपए नगद, तमंचा, तीन कारतूस बरामद हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें