फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कार पर लगाई नीली बत्ती, खुद को बताया ईडी अफसर; युवक ने रोते-रोते बताई ऐसी कहानी, पुलिस भी चाैंक गई

Mon, 09 Nov 2026 06:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में पुलिस ने फर्जी ईडी अफसर को पकड़ा है। युवक पिछले दो साल से खुद को ईडी अफसर बताते हुए क्षेत्र में लोगों पर राैब जमा रहा था। पूछताछ के दाैरान फर्जी ईडी अधिकारी बनने की युवक ने जो कहानी बताई, उसे सुन पुलिस भी चाैंक गई।
विज्ञापन
मथुरा में पकड़ा गया फर्जी ईडी अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना रिफाइनरी पुलिस ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर लोगों पर रौब जमाने और ठगी करने के आरोप में सचिन शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से कस्बा फरह का रहने वाला है। वह खुद को ईडी का अधिकारी बताकर लोगों को प्रभावित करता था और फेसबुक पर भी इसका प्रचार-प्रसार कर रहा था। शिकायतों और तथ्यों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी का फर्जी आईडी कार्ड, एक फॉक्स गाड़ी, दो आधार कार्ड तथा कई एटीएम और क्रेडिट कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना रिफाइनरी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि आरोपी ने ईडी अधिकारी बनकर कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है, इसकी जांच की जा रही है। विवेचना में वैज्ञानिक साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और लोकेशन की मदद ली जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें