पंडित दीनदयालधाम में संचालित योजनाओं की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से दी जाएगी। इसके लिए करीब 10 मिनट की फिल्म तैयार की जा रही है।
नगला चंद्रभान स्थित पंडित दीनदयालधाम में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से कई सैकड़ा लोगों को रोजगार से जोड़ा गया है। यहां सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, हस्तशिल्प रोजगार प्रशिक्षण केंद्र, आयुर्वेदिक औषधालय, गौ प्रकल्प, शिक्षण केंद्र आदि योजनाएं संचालित हो रही हैं।
इसमें सबसे प्रमुख सिलाई केंद्र और गौ प्रकल्प हैं। प्रकल्प प्रमुख महेश दीक्षित ने बताया कि दीनदयाल धाम की योजनाओं से पीएम को अवगत कराने के लिए करीब 10 मिनट की डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है। इसके माध्यम से पीएम संपूर्ण दीनदयालधाम के दर्शन कर सकेंगे।