फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बैडमिंटन प्रतियोगिता जीतने को खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
14वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के विजेताओं के साथ खड़े अतिथि और आयोजक।
विज्ञापन
मथुरा। रिफाइनरी नगर के कर्मचारी क्लब में हुई 14वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन रविवार की रात हुआ। खिलाड़ियों को रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक मुकुल अग्रवाल ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन क्लब के सचिव एनके अग्रवाल ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पुरुष ओपन में वेदांश प्रथम, प्रमोद द्वितीय स्थान पर रहे। महिला ओपन वर्ग में प्रीति रौतेला प्रथम और आरोही गौतम द्वितीय स्थान पर रहीं। 55 प्लस आयु वर्ग में सुरेंद्र धीमन प्रथम, नीरज गर्ग द्वितीय, जोड़ी में एमके सिंह-डॉ. अनिल चौहान प्रथम, नीरज गर्ग-मनोज गर्ग द्वितीय स्थान पर रहे। महिला ओपन डबल्स में प्रीति-मेघा मीना प्रथम और बबली-मैना टूडू की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही।
खिलाडि़यों को रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक मुकुल अग्रवाल, बलदेव के पूर्व ब्लॉक प्रमुख क्लब के संरक्षक यतेंद्र सिकरवार ने ट्रॉफी, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक ने कर्मचारी क्लब के दोनों हॉल में सिंथेटिक मैट लगवाने का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता में कंट्रोलिंग चीफ रेफरी की भूमिका तनु गर्ग के नेतृत्व में मंगल सेन अग्रवाल, सत्य प्रकाश, योगेंद्र, नितिन राणा, प्रमोद, अनवर, गोपाल कृष्ण यादव, तरुण सिंह, अभय यादव, सुरेंद्र धीमन, हरिओम, आरोही गौतम ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें