फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनजी पंप के गोदाम में आग से प्लास्टिक के पाइप जले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन मोड़ के पास सीएनजी पंप के खुले गोदाम में आग लग गई। इससे लाखों रुपये कीमत के पाइप जल गए। आग इतनी भीषण थी कि काफी दूर तक उसका धुआं दिखा। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब दो घंटे से अधिक समय में आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

सीएनजी पंप संचालकों ने खुला गोदाम बना रखा है। गोदाम में प्लास्टिक के पाइप आदि सामान रखा हुआ है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप घारण कर लिया। इस दौरान पंप पर सीएनजी भरवाने आए वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। पंप कर्मियों ने तत्काल सभी वाहनों को वापस कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
आग इतनी भयकंर थी कि काले धुएं के गुब्बार काफी दूर तक दिखाई दे रहे थे। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलने के बाद कोटवन पुलिस चौकी प्रभारी फोर्स समेत वहां पहुंच गए। सीएनजी पंप पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के अनुसार गोदाम में लाखों रुपये के पाइप रखे हुए थे जोकि आग लगने से जल गए। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

गैल के उच्चाधिकारियों को आग लगने की सूचना दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि आग से बड़ा हादसा टल गया। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अग्निशमन अधिकारी जसराम तोमर ने बताया कि सीएनजी पंप के गोदाम में प्लास्टिक के पाइप थे। प्लास्टिक के पाइप होने के कारण आग तेज हो गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें