फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तहसील परिसर में हादसा टला

विज्ञापन
छाता तहसील परिसर स्थित सरकारी कैंटीन में गिरा छत का पिलस्टर को देखते लोग। 
विज्ञापन
छाता। तहसील परिसर में बृहस्पतिवार शाम बड़ा हादसा टल गया। परिसर स्थित सरकारी कैंटीन की जर्जर छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। घटना के समय कैंटीन में कई लोग मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए। शाम करीब 5 बजे जोरदार आवाज के साथ छत का प्लास्टर गिरने से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

कैंटीन संचालक रामवीर ने प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि हर साल लाखों रुपये में कैंटीन की नीलामी होती है और भारी राजस्व मिलने के बावजूद भवन की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जर्जर भवन के संबंध में कई बार अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस लापरवाही ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें