फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ट्रक में लोड कर ले गए जल जीवन मिशन योजना के पाइप

विज्ञापन
फोटो 1: गांव नगला देविया मार्ग से पाइपों को जेसीबी से  ट्रक में लादकर चोरी करते हुए , फोटो सीसी - फोटो : mathura
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। जल जीवन मिशन योजना के तहत डाली जाने वाली पाइपों को आरोपी सड़क किनारे से हाइड्रा की मदद से ट्रक में लोड कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। कंपनी के मालिक ने नामजदों के खिलाफ थाना मगोर्रा में तहरीर दी है।
विज्ञापन



थाना मगोर्रा के गांव नगला देविया में पिछले माह से जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। यह कार्य कीर्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। गत सोमवार को गांव में सड़क किनारे पड़ी पाइपों को आरोपी ले गए।
अयोध्या निवासी कंपनी के मालिक अनुराग पांडेय ने हाइड्रा के मालिक और चालक के खिलाफ थाना मगोर्रा में तहरीर दी है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें