फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: होटल में फायर सेफ्टी सिस्टम का पाइप कटा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। रुक्मिणी विहार सेक्टर एक स्थित सिद्धि विनायक होटल में बुधवार को लगी भीषण आग के कारणों की जांच अग्निशमन विभाग द्वारा की जा रही है। विभागीय अधिकारियों को करोड़ों रुपये की लागत से बने तीन मंजिला होटल में आग बुझाने के इंतजाम नहीं मिले। बरामदे में फायर सेफ्टी सिस्टम का पाइप कटा मिला। होटल स्वामी ने शुभारंभ से पहले दमकल विभाग से एनओसी लेना भी जरुरी नहीं समझा।
विज्ञापन

राया निवासी सुभाष अग्रवाल ने लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से 24 कमरों का तीन मंजिला होटल बनाया है। इसमें ठहरने वाले लोगों की सुरक्षा का ख्याल नहीं रखा गया। होटल में बुधवार शाम को लगी आग पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल विभाग की टीम को किसी तरह के उपाय नहीं मिले। होटल में फंसे 20 लोगों को जान पर खेलकर डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चले सर्च ऑपरेशन में होटल में भरा धुआं चुनौती बन गया। अधिकारियों ने पाया कि होटल के सिर्फ दिखाने के लिए फायर सेफ्टी सिस्टम लगाया गया जबकि उसका पाइप कटा हुआ था। होटल मालिक ने दमकल विभाग से एनओसी तक नहीं ली।
दमकल विभाग के एफएसएसओ किशन लाल ने बताया कि होटल में ठहरने वाले लोगों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए, न ही एनओसी ली गई। इसे लेकर जांच जारी है। होटल स्वामी को विभाग द्वारा नोटिस जारी कर इंतजाम न होने के बारे में पूछा जाएगा। मामले की जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें