फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एडीजी के रिश्तेदार से गहने और रुपये चोरी करने वाले पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। पंजाब के एडीजी के भतीजे की मां पुलिस सुरक्षा में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर रहीं थीं तभी चोरों ने उनके हाथ में लटके पर्स से पचास हजार रुपये और सोने के गहने चोरी हो गए। दो दिन बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए बिहार की चार महिला सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे दो अंगूठी और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

दर्शन करने के दौरान पंजाब के एडीजी के भतीजे मलोदर, कृष्णा काॅलोनी निवासी राघव गोयल और उनका परिवार पुलिसकर्मियों के साथ मंगलवार को ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आया था। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मंदिर में भीड़ के बीच राघव की मां के हाथ में टंगे बैग से चोरों ने 50 हजार रुपये और लाखों रुपये के सोने के गहने चोरी कर लिए। दर्शन कर जब परिवार मंदिर से बाहर आया तब चोरी का पता चला। पीड़ित परिवार बांकेबिहारी पुलिस चौकी पहुंचा।
पुलिस ने मंदिर के कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें राघव के परिवार के आसपास लोग खड़े देखे गए। पुलिस ने उनकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। श्रोत मुनि आश्रम के पीछे से पुलिस ने बिहार, कटियार के हरी गंज चौक निवासी अरमान कुमार मंडल, राजीव कुमार मंडल, कुंदन, गणेश मोदी उर्फ मंडल, स्वाती रानी देवी, नोया, दिव्या को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो सोने की अंगूठी और 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। रिपोर्ट कर्ता पंजाब निवासी राघव गोयल बिल्डर हैं। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि मंदिर में दो दिन पहले हुई चोरी के मामले में चार महिला सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी के मामले में पकड़े गए सभी लोग एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें