फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: परिक्रमार्थियों को न चुभेंगे कंकड़ न जलेंगे पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। पुरुषोत्तम मास शुरू होने से पहले नगर निगम ने श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। अब परिक्रमार्थियों के पैर कंक्रीट से चोटिल होंगे न ही गर्म सड़क पर जलेंगे। परिक्रमा मार्ग पर बालू बिछाई गई है। रमणरेती पुलिस चौकी से चीरघाट तक अतिक्रमण हटवाए गए। परिक्रमा मार्ग में बनी चाय और नाश्ते की दुकानों पर किया गया अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन

17 मई से पुरुषोत्तम मास शुरू होने पर हजारों परिक्रमार्थी नगर की पंचकोसी परिक्रमा करेंगे। नगर निगम द्वारा कच्चे एवं पक्के परिक्रमा मार्ग पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। शाम को केसी घाट से चामुंडा देवी मंदिर मोड़ तक पक्के परिक्रमा मार्ग को तैयार किया। परिक्रमा मार्ग से कंक्रीटों को हटाकर बालू बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि परिक्रमार्थियों के लिए परिक्रमा मार्ग तैयार किया जा रहा है। अधिक मास में प्रतिदिन सुबह और शाम टैंकरों से पानी का छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें