फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शीतल पेय पदार्थ और नमकीन से भरी पिकअप पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की टीम ने शीतल पेय पदार्थ और नमकीन से भरी पिकअप को पकड़ लिया। टीम को देख चालक भागने लगा। अधिकारी ने पीछा कर उसे धनगांव रोड पर वाहन सहित पकड़ लिया। पिकअप में रखे सामान और उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच विभाग ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चालक मंडी चौराहे से कोल्ड डि्रंक और नमकीन का सामान लेकर अपने गांव जा रहा था। भरतपुर रोड पर तैनात सचल दल में शामिल सीटीओ रिचा कक्कड़ ने गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया। इस पर चालक ने गाड़ी लेकर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने गाड़ी का पीछा किया और उसे धनगांव रोड पर चालक सहित पकड़ लिया। फिलहाल पिकअप को पकड़े जाने का कारण स्पष्ट नहीं है।
वहीं पिकअप में रखे सामान के बिल तथा जीएसटी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। संयुक्त आयुक्त अनिल कन्नौजिया ने बताया कि ठंडे पेय एवं नमकीन आदि सामान के बिल का मिलान किया जा रहा है। गलती पाए जाने पर जुर्माने आदि की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें