फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलटी टमाटरों से भरी पिकअप, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। थाना क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह माइल स्टोन 67 बाजना कट के समीप टमाटरों से भरी एक महिंद्र बोलेरो पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा सुबह करीब 7 बजे उस वक्त हुआ जब पिकअप चालक को नींद की झपकी आ गई। गाड़ी पलटने से उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन में लदे टमाटर एक्सप्रेस-वे पर यहां-वहां बिखर गए और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पिकअप गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे। इनमें श्याम सिंह निवासी भिदौनी,अलीगढ़, राजकुमार सिंह, घनश्याम सिंह और सल्लू निवासीगण मनोहरपुर, थाना महावन, जिला मथुरा शामिल थे। ये सभी लोग हिमाचल प्रदेश से टमाटर खरीदकर मथुरा मंडी में बेचने के लिए ला रहे थे। रातभर लगातार गाड़ी चलाने के कारण सुबह के समय चालक श्याम सिंह को नींद की झपकी आ गई, जिससे वह गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठे और पिकअप सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की सूचना पीआरवी के कर्मियों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नौहझील थाना प्रभारी जगदम्बा सिंह और उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में चालक श्याम सिंह और राजकुमार सिंह को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर टमाटर बिखरने और क्षतिग्रस्त वाहन के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने तुरंत क्रेन को मौके पर बुलाकर पिकअप को एक्सप्रेस-वे से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें