नारियल फोड़ कर निर्माण कार्य का शुभारंभ करते अतिथि
गोवर्धन। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 व 10 में आरसीसी सड़क निर्माण से लोगों को जलभराव और कीचड़ से राहत मिलेगी।
बुधवार को राधाकुंड रोड स्थित संत नगर कॉलोनी में बनने वाली सड़क का शिलान्यास चेयरमैन प्रभा देवी शर्मा ने और गिरिराज बाग के रास्ते पर बनने वाले सड़क का शिलान्यास भूमि विकास बैंक के चेयरमैन चौधरी गोविंद सिंह ने नारियल फोड़ कर किया।
चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने बताया कि करीब 28 लाख की लागत से दोनों सीसी सड़क बनाई जाएंगी। नागरिकों ने चेयरमैन का स्वागत किया। रेखा, चंद्रभान चौधरी, लक्ष्मी, नरसिंह बघेल, गोपी भगत, रामदास काका, नाथिया पाठक, मुन्नी लाल पाठक, मुरारी लाल तिवारी, सोनू शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद