यातायात को मिल सकेगी रफ्तार, मार्ग पर सफाई का काम शुरू, 3.75 करोड़ का बजट मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसीकलां। योगी सरकार ने आगरा कैनाल बाईपास निर्माण के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। शासन ने लोक निर्माण विभाग को 3.75 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। बृहस्पतिवार से कार्य शुरू हो जाएगा। जिससे न सिर्फ यातायात को रफ्तार मिल सकेगी, बल्कि लोगों को जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
जाम की समस्या से जूझते नगरवासियों ने आगरा कैनाल बाईपास मार्ग के निर्माण की मांग शासन से की थी। सिंचाई विभाग ने पहले 2.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। बाद में स्थानीय लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने 3.75 करोड़ रुपये स्वीकृत कराए। इसके लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कार्य शुरू कराने से पूर्व सफाई का काम शुरू करा दिया है।
सहायक अभियंता संजय यादव ने बताया कि मार्ग का शिलान्यास 12 दिसंबर को होगा। गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण मुख्य अतिथि होंगे।
वर्जन
बाईपास निर्माण के लिए कई साल से प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को अवगत कराया था। जिस पर हुई जांच के बाद विभाग के अधिकारियों ने शासन को धनराशि के लिए मांगपत्र भेजा। योगी सरकार ने करीब 3.75 करोड़ रुपये दिए हैं। जो खुशी की बात है। कोसीकलां को जाम से निजात मिल सकेगी।
-चौधरी लक्ष्मीनारायण, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
-
बाईपास मार्ग एक नजर में
कुल लंबाई - 1.900 किलोमीटर
शासन से मिले - 3.75 करोड़ रुपये
फोटो-1 एवं 2