फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बिजली आपूर्ति ठप होने से भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आंधी-बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन बिजली ने रातभर रुलाया। कई क्षेत्रों में घंटों तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। बीएसए रोड स्थिति कॉलोनी के लोग सड़क पर उतर आए और रोड जाम कर विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। मौसम विभाग ने शनिवार रात और रविवार को भी आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। शनिवार को दोपहर अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आंधी-बारिश का सबसे ज्यादा असर विद्युत आपूर्ति पर पड़ा। जिले के कई क्षेत्रों में बिजली के तार टूट गए और खंभे गिर गए। इससे रात भर कई क्षेत्र अंधेरे में डूबे रहे। बिजली न आने से बीएसए रोड स्थिति आनंदपुरी, नवनीत नगर, प्रोफेसर कॉलोनी समेत चार कॉलोनियों के लोगों का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित लोगों ने देर रात सड़क पर जाम लगाकर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने जल्द आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
इधर आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई जगह पेड़ उखड़कर सड़क पर आ गिरे। इससे आवागमन बाधित हो गया और वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। पुलिस ने लोगों की मदद से पेड़ों को हटाकर रास्ता साफ कर यातायात शुरू कराया। इधर मौसम में दो दिन के अंदर 10 डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें