मथुरा। नए बस स्टैंड से लेकर भूतेश्वर तक लगे जाम में फंसे वाहन और राहगीर।
- फोटो : mathura
मथुरा। शुक्रवार की तड़के हुई बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। शहर के प्रत्येक मार्ग पर उन्हें जाम से जूझना पड़ा।
बारिश के कारण नया बस अड्डा, पुराना बस अड्डा, महोली रोड, कृष्णा नगर, होलीगेट क्षेत्र और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह जलभराव हो गया। शहर में हुए जलभराव के कारण जगह-जगह जाम के हालात बने रहे। पूरे दिन सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। लोगों का कहना था कि नगर निगम ने शहर के नालों की ठीक तरह से सफाई नहीं कराई है। यदि ठीक तरह से सफाई हो जाती तो जलभराव न होता और जाम समेत अन्य परेशानी से न जूझना पड़ा।