मथुरा।पारा 42.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लू के थपेड़ों ने पूरे दिन लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के वक्त जाम लगने से वाहन चालकों का बुरा हाल हो गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिन लू (हीट वेब) जारी रहेगी। ऐसे में दोपहर में जरूरी काम से ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी उछलकर 25 डिग्री से 26.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप के साथ लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। गर्मी के कारण अस्पतालों में भी डिहाईड्रेशन के मरीज पहुंचने लगे हैं। छुट्टी का दिन होने के बाद भी बाजारों में दोपहर में रौनक कम नजर आई। विकास बाजार, कृष्णा नगर, होली गेट, कोतवाली रोड पर दिन में आवाजाही कम रही, जबकि शाम को भी राहत नहीं मिल सकी। पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल नजर आए। स्कूलों की छुट्टी का समय दोपहर 12:30 बजे करने से अभिभावकों ने राहत की सांस ली, क्योंकि दोपहर दो बजे छुट्टी होने पर बच्चे परेशान हो रहे थे। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी हीट वेब का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक घर से निकलने में परहेज करें। जरूरी काम होने पर ही बाहर जाएं। बच्चों को शाम को ही घर के बाहर खेलने भेजें।