फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लू की चपेट में आ रहे लोग, जिला अस्पताल में बेड फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भीषण गर्मी और लू लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाल रही है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के बीच जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। हालात यह हैं कि अस्पताल के अधिकांश वार्डों में बेड फुल हो गए हैं। ओपीडी में सुबह से ही मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को अस्पताल बंद होने के कारण इमरजेंसी में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सबसे अधिक मरीज तेज बुखार, उल्टी-दस्त, चक्कर और डिहाइड्रेशन की शिकायत लेकर पहुंचे। लू लगने और शरीर में पानी की कमी के कारण मरीजों की हालत बिगड़ रही है। खासतौर पर छोटे बच्चे और बुजुर्ग इस मौसम में सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
अस्पताल के वार्डों में मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते स्वास्थ्य कर्मियों पर अतिरिक्त दबाव बन गया है। कई वार्डों में निर्धारित क्षमता से अधिक मरीज भर्ती हैं। इससे इलाज और देखभाल में भी दिक्कतें आ रही हैं। तीमारदारों को बैठने की पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने सलाह दी है कि लू से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतें। दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें, अधिक मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ और मौसमी फलों का सेवन करें और खुले और बासी भोजन से परहेज करें। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि अतिरिक्त बेड, दवाइयों और मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें