फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: इतिहास और संविधान के सवालों ने उलझाया

विज्ञापन
सामान लेने के लिए लगी परीक्षा​र्थियों की लाइन।
विज्ञापन
मथुरा। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को सामान्य विज्ञान के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी वहीं इतिहास, भारतीय संविधान और पंचवर्षीय योजनाओं से जुड़े सवालों ने उनको उलझा दिया। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों का मानना था कि पेपर कठिन था। विशेष रूप से समसामयिक घटनाओं (करेंट अफेयर्स) के प्रश्नों ने मुश्किल में डाल दिया।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों ने बताया कि सामान्य विज्ञान और गणित के सवाल काफी हद तक समझ में आने वाले थे, जिससे पेपर समय पर पूरा करने में मदद मिली। इतिहास और संविधान के कुछ प्रश्न बहुत ही गहराई से पूछे गए थे। खासकर पंचवर्षीय योजनाओं के आंकड़ों ने काफी उलझाया। रीजनिंग और अन्य विषयों के संतुलित होने के कारण उम्मीद है सफलता मिल जाएगी। वहीं पेपर पर कुछ परीक्षार्थियों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

जनपद के 17 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा हुई। परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई और बायोमेट्रिक उपस्थिति के बाद प्रवेश दिया गया। पेपर देकर निकले युवाओं के बीच अब कट-ऑफ को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रत्येक पाली मे पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या
प्रथम पाली (सुबह 10 से 12 बजे) में 5577 अभ्यर्थी शामिल हुए वहीं 1527 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 78.50 फीसदी उपस्थित
द्वितीय पाली (दोपहर 3 से 5 बजे) में 5568 अभ्यर्थी शामिल हुए। 1536 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 78.38 फीसदी उपस्थित


पेपर में कुछ सवाल दिमाग घुमाने वाले थे। पेपर अच्छा हुआ है, तैयारी करने के बाद भी इतिहास, सामान्य ज्ञान के सवालों में समय लगा। - विशेष चौधरी, आगरा

इतिहास और संविधान के प्रश्न गहराई से पूछे गए थे। तैयारी की थी, लेकिन कई सवालों ने काफी समय खराब किया। पेपर ठीक हुआ है। - पुष्पेंद्र भदौरिया, बाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें