फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गलत इंजेक्शन देने से बिगड़ी मरीज की तबीयत, बाइक पर लेकर दाैड़ा चिकित्सक; माैत पर परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 01 Mar 2026 11:37 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में गलत इंजेक्शन देने से मरीज की माैत का मामला सामने आया है। आक्रोशित परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर माैजूद परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता के कोतवाली के गांव सेवलगढ़ निवासी एक व्यक्ति की गलत इंजेक्शन लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।  कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सेवलगढ़ निवासी विजय सिंह (50) पुत्र विधू राम के पैर में चोट थी और वे पेट दर्द से भी परेशान थे। शनिवार देर शाम वे उपचार के लिए छाता के पैगांव रोड स्थित एक निजी क्लिनिक पर गए। मृतक के भतीजे रतन सिंह का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद विजय सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर ने उन्हें गुमराह किया और मरीज को आनन-फानन में अपनी बाइक पर बैठाकर केडी अस्पताल ले गया। 

बताया जा रहा है कि इस दौरान मृतक के पैर सड़क पर रगड़ते हुए गए। केडी अस्पताल में मरीज को भर्ती कराने के बाद डॉक्टर ने परिजनों को सूचना दी, लेकिन वहां पहुंचने पर परिजनों को विजय सिंह मृत मिले। घटना से आक्रोशित परिजन शव को लेकर पहले छाता कोतवाली पहुंचे और उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एकत्रित होकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ हंगामा किया। परिजनों ने निजी डॉक्टर पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का सीधा आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें