फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पैथोलॉजी कर्मियों ने बदल दिया ब्लड ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर कोतवाली में युवक ने पैथोलॉजी संचालक के खिलाफ खून की गलत रिपोर्ट देने पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए सीएमओ आफिस रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के गोपालपुरा होलीगेट निवासी अनाम धन्य तिवारी ने बताया कि एक मई को उनके पिता बैनी प्रसाद उर्फ बीपी की तबीयत खराब हो गई। उनको निमोनिया की शिकायत थी। चिकित्सकों ने 11 जून पिता को एक यूनिट खून चढ़ाने की सलाह दी थी। इसके बाद वह 13 जून को पिता के खून की जांच के लिए सेठ बाड़ा स्थित एक पैथोलॉजी सेंटर पर पहुंचे। यहां पर जांच कराई।

जांच रिपोर्ट में खून का ग्रुप ए पॉजिटिव बताया। इसके बाद हाईवे स्थित गैस्टो एंड लिवर केयर में खून चढ़ाने पहुंचे तो वहां भी जांच की गई। इसमें रिपोर्ट में ग्रुप ओ पॉजिटिव आई। इसके बाद पिता की जिला अस्पताल में खून की जांच कराई। वहां भी खून का ग्रुप ओ पॉजिटिव आया। पीड़ित ने बताया कि गलत खून चढ़ने से उनके पिता की जान भी जा सकती थी। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि जांच के लिए प्रार्थना-पत्र सीएमओ के पास भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें