फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

175 रिक्रूट बन गए सिपाही, निष्ठापूर्वक कार्य की ली शपथ

विज्ञापन
पुलिस लाइन परेड ग्राउन्ड पर आयोजित पासिंग आउट परेड में शपथ लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। 175 रंगरूट सोमवार को सिपाही बन गए। पासिंग आउट परेड के बाद इन सिपाहियों ने निष्ठापूर्वक और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली। छह महीने की ट्रेनिंग के बाद सिपाही बने इन सिपाहियों के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में उत्तर-प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। यहां पर रंगरूटों की पासिंग आउट परेड की सलामी लेने के बाद सभी को पूरी मेहनत और लगन से कार्य करते हुए वर्दी का सम्मान बनाए रखने के लिए ताकीद किया गया। एसएसपी शलभ माथुर ने सभी सिपाहियों को ईमानदारी और निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए पब्लिक के प्रति कार्य में तत्परता रखने की शपथ दिलाई।
पुलिस लाइन के आरआई रामअवतार सिंह ने बताया कि175 रिक्रूट लखनऊ से छह माह की ट्रेनिंग के लिए मथुरा आए थे। छह महीने की ट्रेनिंग के बाद सोमवार को पासिंग आउट परेड हुई। यह सभी अब लखनऊ जाएंगे। इस मौके पर सीओ लाइन/ट्रैफिक विनय सिंह चौहान आदि पुलिस अफसर मौजूद रहे।

पुलिस लाइन परेड ग्राउन्ड पर आयोजित पासिंग आउट परेड में मार्च करते हुए।- फोटो : MATHURA

पुलिस लाइन परेड ग्राउन्ड पर आयोजित पासिंग आउट परेड में परेड का निरीक्षण करते ब्रज तीर्थ विकास पर?- फोटो : MATHURA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें