होली के त्योहर पर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से ब्लाॅक नहीं लेने का निर्णय लिया गया है। जिससे ट्रेनों का संचालन बाधित नहीं होगा। यात्रियों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
होली के दौरान यात्रियों को ट्रेनों के निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान रेलवे किसी भी रेलखंड में कोई ब्लॉक नहीं लेगा। ट्रेनों का संचालन भी निर्धारित रूटों से किया जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ के दौरान ट्रैकों पर ट्रेनों का दबाव अधिक रहा था, ऐसे में कई ट्रेनों को निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन किया गया। होली पर ट्रेनों का दबाव बढ़ेगा। इसलिए अब रेलवे यात्रियों की सुविधा को लेकर ब्लॉक नहीं लेगा।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मथुरा जंक्शन से प्रतिदिन अप-डाउन लाइन में 210 से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है। होली पर 10 से अधिक विशेष ट्रेनें भी चलाई गई हैं। इनमें अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।
विज्ञापन
पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि जिस तरह से नियमित ट्रेनें फुल हैं, उसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि होली के दौरान यात्रियों का काफी दबाव रहेगा।
ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर 12 से 19 मार्च तक सभी रेलखंडों में मेगा ब्लॉक पर रोक लगा दी है। अगर किसी रेलखंड में कोई आवश्यक काम होना है, तब भी माइक्रो ब्लॉक लेकर काम निपटाया जाएगा।