फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दिवाली और छठ पर यात्रियों को नहीं होगी असुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने विशेष तैयारी की है। त्योहारों के समय यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए निगम अतिरिक्त बसें चलाएगा। साथ ही चालक और परिचालकों को लगातार ड्यूटी में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन



रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि आगरा, दिल्ली, लखनऊ समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। त्योहारों से दो दिन पहले ही अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही लगातार चलने वाली बस सेवाओं के लिए स्टाफ की विशेष ड्यूटी भी लगाई गई है। एआरएम मदन मोहन शर्मा का कहना है कि त्योहारों के दौरान 24 घंटे बसों की उपलब्धता बनी रहे, इसके लिए शिफ्टवार कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है।
भीड़भाड़ वाले मार्गों पर अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे और यात्री सुविधाओं पर खास ध्यान दिया जाएगा। परिवहन निगम के मुताबिक इन इंतजामों से यात्रियों को घर जाने और वापस लौटने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। गौरतलब है कि रोडवेज के पास 190 बसें हैं। जिसमें 6 एसी और शेष सामान्य बसें हैं। वहीं ग्रामीणों क्षेत्रों के लिए रूटों का सर्वे कार्य भी जल्द ही पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें