फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन छोड़ बस से गए यात्री

Tue, 08 Dec 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल और असावटी स्टेशन के बीच डाउन ट्रैक पर हुए रेल हादसे के बाद कई ट्रेनें देरी से चलीं। मथुरा से दिल्ली की ओर जाने वाले सैकड़ों यात्री जंक्शन स्टेशन पर परेशान हुए। बाद में कई ने ट्रेन छोड़कर बस से यात्रा का विकल्प चुना।
विज्ञापन


घटनाक्रम मंगलवार सुबह का है। डाउन ट्रैक पर पलवल-गाजियाबाद ईएमयू और लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की टक्कर हो गई थी। इसके चलते दिल्ली की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेन जंक्शन रेलवे स्टेशन से कोसीकलां स्टेशन के बीच खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई।

डाउन और अप रूट की करीब 12 ट्रेन घंटों की देरी से चलीं। इससे जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ एकत्रित होती चली गई। यात्री बार-बार पूछताछ काउंटर पर जाकर अपनी ट्रेन के आने का समय पूछ रहे थे। कई यात्रियों ने ट्रेन लेट होने पर बस से ही गंतव्य की ओर जाना उचित समझा।
विज्ञापन



ये ट्रेन हुईं लेट
डाउन रूट की इंदौर-जम्मूतवी एक्सप्रेस करीब 1.30 घंटा, जनता एक्सप्रेस 2.15 घंटा, नानस्टाप दुरंतो एक्सप्रेस करीब दो घंटा तक जंक्शन स्टेशन पर खड़ी रहीं। पश्चिम एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस और अगस्त क्रांति एक्सप्रेस मथुरा से कोसी के मध्य खड़ी थीं।

डाउन रूट की ही नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस तीन घंटा, सचखंड एक्सप्रेस तीन घंटा, पातालकोट एक्सप्रेस 12 घंटा देरी से चली। अप रूट की गोल्डन टेंपल 3.30 घंटा, जनता एक्सप्रेस 2.30 घंटा, मंगला एक्सप्रेस दो घंटा, तूफान एक्सप्रेस करीब तीन घंटा देरी से चलीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें