फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने पकड़ा कोच का झूठ, हटाने के निर्देश

Tue, 08 Dec 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के युवा कल्याण एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामसकल गुर्जर मंगलवार शाम अचानक स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंच गए। यहां स्टेडियम की बदहाल स्थिति पर अफसरों को फटकार लगाई। कुश्ती कोच का झूठ पकड़े जाने पर उसे हटाने के लिए प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार शाम स्टेडियम पहुंचे मंत्री रामसकल गुर्जर ने सर्वप्रथम दो करोड़ की लागत से बने तरणताल की स्थिति जानी। इसका लाभ अभी तक खिलाड़ियों को मिलना शुरू नहीं हो सका है। इस पर खेल अधिकारी से जवाब तलब किया। इसके बाद बैडमिंटन कोर्ट, वालीबाल कोर्ट के उखड़े फर्श देखकर नाराजगी जताई।

उन्होंने अधिकारियों से वजह पूछी तो सब बगलें झांकने लगे। उन्होंने इसका एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके बाद कुश्ती कोच ब्रजमोहन सिंह से प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों का रजिस्टर ले लिया। मंगलवार को प्रशिक्षण लेने आए खिलाड़ियों के नाम पूछे।
विज्ञापन


कोच ने जिन खिलाड़ियों के नाम बताए उनमें से एक खिलाड़ी देवेंद्र के मोबाइल नंबर पर बात की। खिलाड़ी के परिवारीजन ने बताया कि उसकी तबियत खराब है, वो आराम कर रहा है। रंगे हाथ झूठ पकड़े जाने पर मंत्री ने प्रभारी अधिकारी को कोच को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद सभी कोचों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए उन्हें हिदायत दी। इस अवसर पर सपा के महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल, रामधन गुर्जर, उप क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा आदि मौजूद रहे।

सरकार ने कोचों की तनख्वाह, खिलाड़ियों की डाइट और एशियाड, कामनवेल्थ, ओलंपिक में खेलने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार की धनराशि बढ़ाई है। ऐसे में अफसरों, कोचों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोच का झूठ पकड़ा गया है, उसे हटाने के लिए प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

- रामसकल गुर्जर, युवा कल्याण एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें