फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: रेल एंबुलेंस न मिलने से कर्नाटक एक्सप्रेस से उतरे यात्री की मौत

Fri, 12 Feb 2021 10:37 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कर्नाटक एक्सप्रेस से जा रहे यात्री की गुरुवार सुबह मथुरा जंक्शन पर तबियत खराब हो गई। यात्री को जंक्शन पर इलाज नहीं मिल सका और न ही रेल एंबुलेंस सेवा। किसी प्रकार 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से मरीज को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

सिद्धेश्वर मंदिर बिलाल बी. विरयाना थाना देवगिरी गुलबर्गा कर्नाटक निवासी मोहम्मद पटेल (26) पुत्र ख्वाजा पटेल को इलाज के लिए परिजन दिल्ली ले जा रहे थे। मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर ट्रेन के पहुंचते ही मोहम्मद पटेल की तबियत खराब हो गई। इसकी जानकारी परिजनों ने डिप्टी कॉमर्शियल कार्यालय को दी।

 

डिप्टी कामर्शियल चंद्रप्रकाश हेड टीटी केएम उपाध्याय और विपिन कुमार रेलवे चिकित्सक धीरज कुमार को लेकर प्लेटफॉर्म दो पर पहुंच गए। उनके द्वारा रेलवे एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन एंबुलेंस नहीं आ सकी। उधर, रेलवे चिकित्सक ने जांच के बाद मरीज को जिला अस्पताल ले जाने को कहा।

 

काफी देर इंतजार के बाद भी रेलवे की एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हुई। इस पर जीआरपी थाने के एसएसआई नरेंद्र सिंह वैनेया ने 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल कर बुलाया। इसके बाद मरीज को जिला चिकित्सालय भेजा जा सका लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई।

 

मोहम्मद पटेल के भाई शब्बीर ने बताया कि उसके भाई को किडनी खराब थी। उसका इलाज चल रहा था। बेहतर इलाज के लिए उसे दिल्ली लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई। उप निरीक्षक ने बताया कि बीमार यात्री को 108 एंबुलेंस सेवा से जिला अस्पताल भेजा गया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यात्रियों के लिए नहीं, स्टाफ के लिए रहती है एंबुलेंस
जंक्शन पर यात्रियों के लिए सिर्फ प्राथमिक इलाज की सुविधा है। एंबुलेंस रेल स्टाफ के लिए बने हॉस्पिटल में रहती है। हालांकि सूचना मिलने पर वह भी बीमार यात्रियों को ले जाती है लेकिन यह सुविधा रेल स्टाफ के लिए रहती है। बृहस्पतिवार को पहले 108 एंबुलेंस को बुला लिया गया। इसके बाद रेलवे की एंबुलेंस भी पहुंच गई थी।- एसके श्रीवास्तव,पीआरओ रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें