फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरोइन बनने मुबंई जा रही थी हिमाचल की युवती, जीआरपी ने मथुरा जंक्शन पर उतारा

Fri, 12 Feb 2021 10:34 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की रहने वाली युवती हीरोइन (अभिनेत्री) बनने के लिए झेलम एक्सप्रेस में सवार होकर मुंबई के लिए निकल पड़ी। सूचना पर जीआरपी मथुरा ने युवती को पकड़ लिया। सूचना परिजनों को दी गई।  मथुरा में युवती की काउंसिलिंग की जा रही है।

विज्ञापन

रेलवे कंट्रोल से जीआरपी को गुरुवार को सूचना मिली कि दिल्ली से चलकर मुंबई जाने वाली झेलम एक्सप्रेस में एक युवती सफर कर रही है, उसे उतारा जाए। जीआरपी एसएसआई नरेंद्र सिंह वैनेया ट्रेन के पहुंचने पर युवती की तलाश में जुट गए। वह ट्रेन में उसकी सीट पर पहुंचे तो युवती वहां नहीं थी।

 

पूछताछ में अन्य यात्रियों ने बताया कि युवती अभी-अभी ट्रेन से उतरकर गई है। जीआरपी ने तलाश की तो युवती नया बस स्टैंड की ओर जाती मिल गई। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और परिजनों को सूचना दे दी।

 

एसएसआई ने बताया कि 22 वर्षीय युवती मूलरूप से कांगड़ा हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है। उसने बीएड किया है। काउंसिलिंग में युवती ने बताया कि वह हीरोइन बनने के लिए मुंबई जा रही थी। युवती के मिलने की सूचना कंट्रोल के माध्यम से उसके परिजनों को दे दी। परिजन उसे लेने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें