फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अभिभावक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बीएसए कॉलेज में 40 करोड़ रुपये गबन के मामले में बृहस्पतिवार को अभिभावक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही प्राचार्य को ज्ञापन सौंप गबन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएस गौतम एवं सचिव अरविंद कुमार शर्मा ने कॉलेज के प्राचार्य को पत्र लिखकर इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही कहा है कि यह रकम शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हित और संस्थान के विकास के लिए थी लेकिन यह रकम अनाधिकृत व्यक्तियों ने अपने निजी हित के लिए खर्च की है। अभिभावकों ने स्पष्ट किया है कि यदि तीन दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो एसोसिएशन के पदाधिकारी न्यायालय की शरण लेंगे। इसके अलावा कहा है कि इस बीच एसटीएफ जांच होने की बात सामने आई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। गबन करने वालों से सिर्फ रकम ही वसूली नहीं हो, बल्कि कार्रवाई भी अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें