फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: परचून की दुकान में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
मथुरा। दुकान में लगी आग। - फोटो : mathura
विज्ञापन
राया (मथुरा)। रविवार देर शाम मांट रोड पर परचून की दुकान में आग लग गई। जानकारी मिलते ही लोग जुटे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। सूचना पर दमकल टीम भी पहुंंची। जब तक आग बुझाई गई तब तक दुकान का समान जल चुका था।
विज्ञापन

मांट रोड पर रेलवे फाटक के पास स्थित महादेव अग्रवाल रोज की तरह से शाम दुकान बंद कर घर चले गए। देर शाम दुकान से आग की लपटें व धुआं देखकर लोग जुटे। दुकान स्वामी भी पहुंचे और दुकान को खोलने का प्रयास किया। तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल मय फोर्स के साथ पहुंच गए। पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, अरविंद शर्मा, भूपेश अग्रवाल, अभिषेक पाराशर, नीतेश पाठक, सरबन अहमद आदि मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें