वृंदावन। पानीघाट क्षेत्र में दो पक्षों में हुए विवाद के बीच एक व्यक्ति ने पिस्टल लहराकर दहशत फैलाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
पानीघाट चौराहा के समीप स्थानीय हलवाई और एक व्यक्ति के बीच विवाद हो गया। गालीगलौज एवं मारपीट हुई। इसी बीच एक व्यक्ति ने पिस्टल लहरा दी। इसे लेकर लोगों में चर्चा रही कि पिस्टल लाइसेंसी थी या अवैध। झगड़े के बीच पिस्टल लगराने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर जांच कराई जाएगी। पिस्टल लाइसेंसी या फिर अवैध यह भी देखा जाए। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।