फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत उत्सव भवनों का होगा निर्माण, गूंजेंगी शहनाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अब ग्रामीणों को शादी, जन्मदिन या मुंडन आदि समारोह के लिए शहरों की ओर नहीं दौड़ना पड़ेगा। जिला पंचायती राज विभाग ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पंचायत उत्सव भवन निर्माण की योजना बनाई है। इससे गांवों में होने वाले विवाह व अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए अब सुलभ और सस्ता स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इसके निर्माण के लिए शासन से रास्ता साफ हो गया है। 1.41 करोड़ रुपये से पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भवनों का निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल विभाग जगह चिन्हित करने में जुटा है।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार से गांवों में बरातघर बनाने की मांग लगातार की जा रही थी। पंचायती राज विभाग के पास सीमित संसाधन होने के कारण इसे अमल में नहीं लाया जा सका, लेकिन अब शासन से पंचायत उत्सव भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इससे गांवों में होने वाले विवाह व अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए अब सुलभ और सस्ता स्थान उपलब्ध हो सकेगा, बल्कि इससे ग्रामीण बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।
जिला पंचायती राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया है कि भवन निर्माण के लिए जगह तलाशी जा रही है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्माण कराने के लिए करीब 1.41 करोड़ रुपये की लागत आएगी। टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन



सौ लोगों के एक साथ रुकने की क्षमता वाला होगा भवन

प्रत्येक पंचायत उत्सव भवन का 3000 वर्गमीटर भूमि में निर्माण कराया जाएगा। इसमें एक हॉल, स्टेज, मंडप और तीन कमरों का निर्माण होगा। इसमें सौ लोगों के एक साथ रुकने की क्षमता होगी। साथ ही रसोई घर, पुरूष, महिला और दिव्यांग शौचालय भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें