मथुरा। कोसीकलां में ट्रांसफॉर्मर सही करते बिजली कर्मी।
- फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। पुराने बिजलीघर परिसर में बृहस्पतिवार को ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने से फुंक गया। इससे लगभग 300 उपभोक्ता 24 घंटे तक बिजली-पानी के लिए परेशान रहे। शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे नया ट्रांसफाॅर्मर लगा, तब बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
बृहस्पतिवार की शाम 4 बजे से गुल बिजली से लगभग 300 उपभोक्ता के इन्वर्टर ज्यादा देर तक उन्हें संभाल नहीं सके। कुछ ही घंटों में गर्मी से निजात दिलाने वाले पंखे व कूलर भी जवाब दे गए। रात की गर्मी में ज्यादा परेशानी बच्चों व बुजुर्गों को हुई। दोपहर में करीब एक बजे बिजली निगम की ओर से नया ट्रांसफाॅर्मर स्थल पर रखा गया। शाम 4 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। अधिशासी अभियंता कोसी डिवीजन दिनेश यादवेंदु ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर बदलकर शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उपभोक्ताओं को चाहिए कि वह भार से अधिक बिजली का प्रयोग न करें।