फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में कुल 159 नामांकन दाखिल

Thu, 08 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव के लिए तीसरे चरण में 159 नामांकन दाखिल हुए हैं। इसमें बुधवार को 112 नामांकन किए गए। यह संख्या अब तक की सबसे ज्यादा है। इसमें वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी ने भी नामांकन दाखिल किया। इसके चलते पूरे दिन कलक्ट्रेट परिसर और आसपास क्षेत्र में भीड़ का दबाव बना रहा।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का नामांकन बुधवार को पूर्ण हो गया। फरह, मथुरा और गोवर्धन ब्लाक से जुड़े इस चरण में पहले दिन 47 नामांकन दाखिल हुए थे। इस बार सबसे अधिक नामांकन वार्ड 22 और 23 में हुए हैं। 22 में 11 और 23 में 12 लोगों ने नामांकन किए। इसके अलावा सबसे कम नामांकन वार्ड 28 में चार और 30 में पांच नामांकन आए हैं। इन सभी नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार से शुरू होगी।

भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के साथ जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल, तेजवीर सिंह, रविकांत गर्ग, रविंद्र पांडेय, अजय कुमार पोइया, प्रणत पाल, एसके शर्मा, कारिंदा सिंह, संजय शर्मा, जनार्दन शर्मा, राजेश सिंह पिंटू, संजय प्रताप, नट्टू पंडित आदि अधिकांश वक्त कलक्ट्रेट परिसर में ही जमे रहे। रालोद समर्थित उम्मीदवारों के साथ बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश, दीपक चौधरी, मोहन सिंह राजपूत नजर आए। अपने समर्थित प्रत्याशियों संग बसपा से राजकुमार रावत, योगेश द्विवेदी, ललित शर्मा, महेंद्र चौधरी, अवरार हुसैन मौजूद रहे। सपा से तनवीर अहमद, डा. अशोक अग्रवाल, नीटू चौधरी, मुकेश सिंह सिकरवार पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन



प्रत्याशियों ने दिखाई समर्थकों की ताकत
बुधवार को नामांकन के दौरान अधिकांश प्रत्याशियों ने अपने जनबल का प्रदर्शन किया। इस दौरान कई प्रत्याशी पहले चुपके से मुहूर्त के अनुरूप नामांकन दाखिल कर गए, फिर उन्होंने समर्थकों के साथ अपनी ताकत का अहसास कराया। यह दौर सुबह से शुरू होकर शाम चार बजे तक निरंतर चलता रहा। झंडा-बैनर के अलावा भी विभिन्न तरीकों से समर्थक अपने प्रत्याशी का प्रचार करते नजर आए। कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को आम दिनों से कुछ ज्यादा चुनावी रंगत नजर आई। नामांकन के लिए जो भी कलक्ट्रेट पहुंचा उसके साथ भीड़ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें