फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ाई

Thu, 03 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में होने वाले तीन ब्लाकों के 174 प्रधान पद के चुनाव के लिए पुलिस चुनौती के रूप में ले रही है। शांति पूर्वक चुनाव कराने के लिए इस बार पहले से ज्यादा पुलिस तैनाती और व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन


पांच दिसंबर को मथुरा के 75, गोवर्धन के 44 और फरह ब्लाक के 55 ग्राम प्रधान और कुल 2338 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके लिए पुलिस की ओर से शांति पूर्वक मतदान को पहले से अधिक इंतजाम किए जा रहे हैं।

इसमें तीन सुपर जोन, नौ जोन और 49 सेक्टर बनाए गए हैं। इसके लिए इस बार 14 सुपर क्लस्टर दस्ते, 41 क्लस्टर दस्ते बनाए गए हैं। इसके अलावा आठ थाना क्षेत्रों में जहां चुनाव हो रहा है वहां के थानाध्यक्ष मोबाइल ड्यूटी में रहेंगे।
विज्ञापन


साथ ही 18 थानों की अलग से मोबाइल टीम बनाई गई है। झगड़े और गड़बड़ी की सूचना के पांच से 10 मिनट के बीच मतदान केंद्र पर जिम्मेदार अधिकारी जरूर पहुंचेंगे।

इसमें 1140 सिपाही, 1154 होमगार्ड, एक कंपनी पीएसी के जवान, 500 से अधिक दरोगा, एचसीपी, महिला दरोगा लगाई जा रही हैं। पुलिस सभागार में बुधवार को सीओ के साथ एसएसपी ने बैठक कर इसके लिए कार्ययोजना तैयार की।
विज्ञापन



390 ग्राम चौकीदार भी रहेंगे तैनात
मथुरा। तीन ब्लाकों में होने वाले चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सभी मतदान केन्द्रों पर 390 ग्राम चौकीदारों को तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें