फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पानी में डूबने से हुई थी पल्लवी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना। गांव चिकसोली में दो साल की पल्लवी की मौत पानी में डूबने से ही हुई थी। यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गई है। हालांकि जिलाधिकारी के आदेश पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराए गए पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने कहा है कि रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


शनिवार को चिकसोली गांव में दो वर्षीय पल्लवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर पानी से भरे नीले ड्रम में डूबकर हुई बच्ची की मौत के लिए उसकी मां पर शक जताया था। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने रविवार को कब्र से बच्ची का शव निकलवाया। नायब तहसीलदार प्रशांत की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत पानी में डूबने से होने की बात सामने आई। हालांकि मां पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें