फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल हो रही हैं पीएम मोदी और एजिजाबेथ की पेंटिंग

विज्ञापन
मथुरा। युवा चित्रकार धर्मेंद्र दुबे द्वारा बनाई गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेंटिंग। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज के युवा चित्रकार धर्मेंद्र दुबे द्वारा बनाई गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेंटिंग यूट्यूब पर खूब वायरल हो रही है। इसमें प्रधानमंत्री अपनी मां के साथ हैं। इसके अलावा इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की पेंटिंग को भी विदेशी प्रशंसकों के बड़ी संख्या में कमेंट मिल रहे हैं।
विज्ञापन

मथुरा में यमुनापार लक्ष्मीनगर निवासी सोमदत्त दुबे के पुत्र धर्मेंद्र दुबे पिछले काफी समय से राजनेताओं की पेंटिंग बनाकर सुर्खियों में रहे हैं। इस युवा कलाकार द्वारा हाल ही के दिनों में बनाई गई इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की पेंटिंग को ट्विटर पर महज तीन दिन में सवा लाख से ज्यादा विदेशी नागरिकों ने देखा है। जिसे जमकर ट्विटर पर सराहना भी मिल रही है।
इनमें ज्यादातर इंग्लैंड, कनाडा, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, मैक्सिको, रूस के लोग हैं। इससे साथ ही धर्मेंद्र दुबे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को लेकर बनाई गई पेंटिंग का यूट्यूब पर वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

इससे पूर्व में धर्मेंद्र दुबे पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, अभिनेता एवं फिरोजाबाद के तत्कालीन सांसद राजबब्बर, राजस्थान की तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की भी पेंटिंग बना चुके हैं। गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को उन्होंने उनकी बनाई हुई पेंटिंग को भेंट भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें