फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मासूम की दर्दनाक माैत...ट्रक में बैठे बच्चे की गर्दन में जा धंसा कांच, पिता की गोद में तड़पते हुए तोड़ा दम

Sat, 12 Apr 2025 10:18 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक में सफर कर रहे चार वर्षीय बालक की गर्दन में कांच जा धंसा। हादसे में घायल बालक ने पिता की गोद में तड़पते हुए दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के चौमुहां में थाना जैंत क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक से पिता के साथ सफर कर रहे मासूम की गर्दन में साइड मिरर का कांच टूटकर धंसने से मौत हो गई। दुर्घटना आझई के पास हुई। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


आगरा के थाना बाह के गांव जरार निवासी राकेश राजस्थान के भिवाड़ी में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को वह अपने पुत्र प्रिंस (4) के साथ ट्रक से अपने गांव लौट रहे थे, जैसे ही ट्रक जैंत थाना क्षेत्र में आझई के पास पहुंचा तभी फ्लाई ओवर पर अचानक एक ट्रक को बचाने के लिए चालक ने ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगाने के बाद भी ट्रक की साइड दूसरे ट्रक से टकरा गई। इससे ट्रक का साइड मिरर टूटकर खिड़की के बाहर झांक रहे प्रिंस की गर्दन में जाकर धंस गया।

गर्दन में कांच काफी गहरा धंसने से कुछ ही देर में मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें