फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश न होने और शेरगढ़ रजबहा में पानी न आने से सूखने लगी धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। बारिश न होने और शेरगढ़ रजबहा में पानी न आने से चौमुहां ब्लॉक के दर्जनों गांवों के किसानों की हजारों एकड़ धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। क्षेत्र में धान लगाने के बाद पानी के अभाव में पौधों में फुटाव नहीं हो रहा है। जमीन में भी दर्रे फटने लगे हैं। किसानों ने जिला प्रशासन से शेरगढ़ रजबहा में शीघ्र पानी छोड़े जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र पानी नहीं छोड़ा गया तो वे बाल-बच्चों सहित रजबहा के पटरी पर भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

चौमुहां ब्लॉक के कई गांवों के किसान शुक्रवार को सिहाना मार्ग स्थित शेरगढ़ रजबहा की पटरी पर एकत्रित हुए। किसानों ने बताया कि सफाई न होने के के कारण रजबहा महीनों से जलकुंभी से अटा पड़ा है। इसमें फरवरी-मार्च के बाद एक बूंद भी पानी नहीं आया है। किसान नेता गोपी चंद ने बताया कि धान की रोपाई तो जैसे-तैसे कर ली, लेकिन अब फसल की सिंचाई कैसे करें। पानी के अभाव में किसान फसल की जुताई करने का मूड बना रहे हैं।
सिहाना के प्रधान तुलाराम ने बताया कि खेतों में लगे ट्यूबवेल का पानी खारा व तैलीय है। रामनिवास ने कहा कि रजबहा में पैगाव और लाड़पुर तक ही पानी आता है, वहां के किसान बंध लगा कर पानी रोक लेते हैं। कुछ दिन पूर्व बंध खोलने को लेकर किसानों में झड़प तक हो चुकी है। कई बार शिकायत भी की, लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी सुनवाई नहीं करते हैं। रवि सिसौदिया ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों व प्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते किसानों की फसल नष्ट हो रही है।
विज्ञापन

चेतावनी दी है कि तीन दिन में पानी नहीं मिलने पर भूख हड़ताल की जाएगी। उदय सिंह, बच्चू सिंह, गिरिराज सिंह, देवेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, सुभाष, सियाराम, सियाना से अशोक कुमार, ओमी, रेनू चौधरी, गिरधारी, टीकम, बिरजू, गुड्डू, बाबू, अशोक, भंवरा, रामहेत आदि ने रोष व्यक्त करते हुए सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें