फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पांच हजार से अधिक व्यावसायिक कनेक्शन, 50 फीसदी पर नहीं है एनओसी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड ने व्यावसायिक भवनों की विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए। विभाग ने चेकिंग की और कई होटल और गेस्ट हाउस को नोटिस दिया गया। वृंदावन में करीब पांच हजार से अधिक कॉमर्शियल कनेक्शन चल रहे हैं, लेकिन इन कनेक्शन के लिए अनिवार्य विद्युत सुरक्षा विभाग की एनओसी आधे लोगों के पास भी नहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर बिना एनओसी के व्यावसायिक कनेक्शन क्यों दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मथुरा धार्मिक एवं पर्यटन नगरी है। यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में होटल, गेस्ट हाउस, आश्रम, धर्मशालाएं, अस्पताल और व्यवसायिक भवन नए संचालित हो रहे हैं। इनमें रोजाना हजारों श्रद्धालु और पर्यटक ठहरते हैं। ऐसे में विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन और नियमित निरीक्षण बेहद जरूरी हो जाता है। नियमों के मुताबिक व्यवसायिक भवन में बिजली कनेक्शन जारी करने से पहले विद्युत सुरक्षा विभाग द्वारा वायरिंग, अर्थिंग, विद्युत पैनल और अन्य सुरक्षा मानकों का निरीक्षण कर एनओसी जारी की जाती है।
इसके बाद ही व्यवसायिक कनेक्शन दिया जाना चाहिए। यदि बिना एनओसी के कनेक्शन जारी हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की माने तो छोटे कनेक्शन पर यह एनओसी नहीं ली जा रही थी, लेकिन बडे़ कनेक्शन वालों से एनओसी ली जा रही है। व्यावसायिक कनेक्शन के लिए नियम हैं कि एनओसी के बिना कनेक्शन नहीं दिया जाए, लेकिन विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से ऐसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें